लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर वैश्विक और घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.33 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,613.08 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अपना सर्वकालिक उच्चस्तर 47,714.55 अंक भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.40 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर 13,932.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 13,967.60 अंक के रिकॉर्ड तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर नेस्ले, एनटीपीसी, पावरग्रिड, डॉ रेड्डीज लैब, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

अमेरिका द्वारा बहुप्रतीक्षित कोरोना वायरस राहत पैकेज को मंजूरी के बाद सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच अन्य एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2,300 अरब डॉलर के व्यय विधेयक पर दस्तखत कर दिए हैं। इसमें 900 अरब डॉलर का कोरोना वायरस राहत पैकेज शामिल है।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,588.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव