लाइव न्यूज़ :

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में लुढ़के

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 10:43 IST

Stock Market Updates: शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 181.04 अंक गिरकर 79,762.67 पर आ गया। इस बीच, निफ्टी भी 56.55 अंक गिरकर 24,132.10 पर आ गया।

Open in App

Stock Market Updates: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स 181.04 अंक की गिरावट के साथ 79,762.67 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 56.55 अंक फिसलकर 24,132.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिनों की बिकवाली के बाद बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,506.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्समुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?