लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: सेंसेक्स 82,475.45 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,149.85 अंक के पार; जानें आज बाजार में क्या हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 10:42 IST

Stock Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Stock Market Today:  एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विशेषज्ञ के अनुसार, जापान और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने से एशियाई बाजारों में तेजी आई, जिससे घरेलू शेयर बाजारों में आशावादी रुख बना। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288.64 अंक चढ़कर 82,475.45 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 88.95 अंक की बढ़त के साथ 25,149.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,239.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?