लाइव न्यूज़ :

Stock Market Crash: बाजार में हाहाकार, 676.53 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी का भी बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2023 16:51 IST

Stock Market Crash: एनएसई निफ्टी 207 अंक टूटकर 19,526.55 अंक पर बंद हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे कमजोर होकर 82.58 के भाव (अस्थायी) पर बंद हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देटॉरेंट ग्रुप का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। बाजार पूंजीकरण 68,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।बिजली इकाइयों और फार्मा कंपनी के प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज हाहाकार देखने को मिला। बुधवार को कई रिकॉर्ड टूट गए। अमेरिकी बाजार का असर भारतीय बाजार में दिखने को मिला। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

बीएसई सेंसेक्स 676.53 अंकों की भारी गिरावट के साथ 65,782.78 और एनएसई निफ्टी 207 अंक टूटकर 19,526.55 अंक पर बंद हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे कमजोर होकर 82.58 के भाव (अस्थायी) पर बंद हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.59 डॉलर प्रति बैरल रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 677 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा। फिच रेटिंग्स ने पिछले दो दशकों में केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर कर्ज बढ़ने तथा संचालन मानदंडों में गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिका सरकार की रेटिंग घटा दी है।

रेटिंग एजेंसी ने साख को एक पायदान कम कर एएए से एए प्लस कर दिया है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,782.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,027.63 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ स्थानीय बाजार में चौतरफा गिरावट रही। अमेरिका की साख घटाये जाने के साथ यूरो क्षेत्र और चीन में औद्योगिक गतिविधियां सुस्त पड़ने से चिंता बढ़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से घरेलू बाजार नुकसान में रहा।’’

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील 3.45 प्रतिशत नीचे आया जबकि टाटा मोटर्स में 3.19 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 92.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 68.36 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,459.31 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 20.25 अंक की गिरावट के साथ 19,733.55 अंक रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित