लाइव न्यूज़ :

Stock Market Close Highlights: चौथे दिन बाजार में बहार?, सेंसेक्स में 110 और निफ्टी 10 अंक चढ़ा, एचडीएफसी बैंक में बूम-अडानी पोर्ट्स फुस्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 16:35 IST

Stock Market Close Highlights: एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।मंगलवार को अधिकांश अमेरिकी बाजारों में तेजी रही।

Stock Market Close Highlights: विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़ा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारिक सूचकांक सेंसेक्स 110.58 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 399.64 अंक बढ़कर 81,245.39 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 10.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की में तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अधिकांश अमेरिकी बाजारों में तेजी रही।

बुधवार को मासिक सर्वेक्षण में कहा गया कि नवंबर में भारत का सेवा क्षेत्र का खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) गिरकर 58.4 पर आ गया, जबकि इस क्षेत्र में रोजगार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सेंसेक्स मंगलवार को 597.67 अंक उछलकर 80,845.75 और निफ्टी 181.10 अंक बढ़कर 24,457.15 पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?