स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:04 IST2021-10-21T23:04:49+5:302021-10-21T23:04:49+5:30

Sterlite Technologies Q2 net profit up 81 percent | स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़ा

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर प्रौद्योगिकी कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोप और अमेरिका क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन के कारण चालू वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई- सितंबर तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 106 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 58 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के बयान के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की आय 30 प्रतिशत बढ़कर 1,508 करोड़ रुपये हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sterlite Technologies Q2 net profit up 81 percent

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे