लाइव न्यूज़ :

स्टील विनिर्माताओं ने एचआरसी, सीआरसी की कीमतों में 4,500 रुपए प्रति टन तक की वृद्धि की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई घरेलू स्टील विनिर्माताओं ने हॉट रोल्ड कॉयल (एचआरसी) और कोल्ड रोल्ड कॉयल (सीआरसी) की कीमतों में क्रमश: 4,000 रुपए और 4,500 रुपए प्रति टन की वृद्धि की।

उद्योग सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अब एक टन एचआरसी 67,000 रुपए में जबकि एक टन सीआरसी 80,000 रुपए में मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में कीमतों में संशोधन किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक एचआरसी और सीआरसी की कीमतों में 2,000 से 4,000 रुपए प्रति टन की और बढ़ोतरी की जा सकती है। यह बढ़ोतरी मई के मध्य में या जून की शुरुआत में हो सकती है।

एचआरसी और सीआरसी वाहन, अप्लाइंसेज और निर्माण जैसे उपभोक्ता अनुकूल क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाने वाले फ्लैट स्टील हैं।

एक विशेषज्ञ ने कहा कि स्टील की कीमतों में वृद्धि से वाहनों और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ना तय है क्योंकि स्टील का इन क्षेत्रों में कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

संपर्क किए जाने पर सेल के एक अधिकारी ने कहा कि यह "बाजार से प्रेरित है" और इसके आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

वहीं, जेएसडब्ल्यू ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, एएमएनएस इंडिया और जेएसपीएल ने कीमत वृद्धि के कारण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया।

वहीं बिल्डरों के संगठन क्रेडाई ने जनवरी 2020 के बाद से ही निर्माण कार्यो में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कच्चे माल के दाम में तीव्र वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार