लाइव न्यूज़ :

आरबीआई की नीति समीक्षा में यथास्थिति जारी रहने की संभावना: एसबीआई

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि मई में खुदरा मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के बावजूद आरबीआई अगस्त में मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान यथास्थिति को बनाए रखेगा।

एसबीआई की शोध रिपोर्ट इकोरैप के मुताबिक घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते मुद्रास्फीति आने वाले महीनों में ऊंची बनी रह सकती है।

शोध रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया, ‘‘हमें अगस्त में यथास्थिति की उम्मीद हैं। हमारा मानना ​​है कि आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अभी भी अगस्त की नीति समीक्षा में नियामक और विकासात्मक उपायों तथा मौद्रिक नीति पर व्यावहारिक नजरिए बनाए रखने की कोशिश करेगा।’’

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नुकसान हो चुका है, लेकिन आरबीआई अभी भी अगस्त के नीति बयान में मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर दृढ़ संदेश दे सकता है।

गौरतलब है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति मई में छह महीने के उच्च स्तर 6.3 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अप्रैल में 4.3 प्रतिशत थी। मुद्रास्फीति आरबीआई के तय दायरे 2-6 प्रतिशत की सीमा को पार कर गई है।

केंद्रीय बैंक ने चार जून को घोषित दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को चार प्रतिशत पर कायम रखा था। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक चार से छह अगस्त तक होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर