लाइव न्यूज़ :

राज्यों को आवासीय बिक्री बढ़ाने के लिए स्टांप शुल्क में कटौती करनी चाहिए: नारेडको

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीराचंदानी ने कहा कि महामारी के दौरान महाराष्ट्र सरकार द्वारा संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टांप शुल्क में कटौती करने के फैसले से आवासीय बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और दूसरे राज्यों को भी ऐसा ही फैसला करना चाहिए।

मुंबई स्थित हीराचंदानी समूह के संस्थापक हीराचंदानी ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि केंद्र को किराए पर घर लेने को प्रोत्साहित करना चाहिए, आवास ऋण पर दिए गए ब्याज पर कर छूट बढ़ानी चाहिए और डेवलपर्स के पास बिना बिके पड़ी प्रॉपर्टी पर कर नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को 25,000 करोड़ रुपये के विशेष स्वामी निवेश कोष की तर्ज पर और अधिक फंडों की स्थापना करनी चाहिए। स्वामी कोष मध्यम आय वर्ग की आवासीय संपत्तियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और वित्तीय संस्थानों को इस तरह के पांच कोष, जिनकी कुल राशि 1,25,000 करोड़ रुपये हो, स्थापित करने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने कि आयकर कानून की धारा 43 सीए, जिसे हाल में संशोधित किया गया है, उसे पूरी तरह रद्द कर देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट