लाइव न्यूज़ :

सरकार की मंजूरी मिलने के 10 दिन के भीतर एनजीओ का एफसीआरए खाता खोले स्टेट बैंक: न्यायालय

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को निर्देश दिया कि वह गैर- सरकारी संगठन (एनजीओ) को केंद्र से जरूरी मंजूरी मिलने के 10 दिन के भीतर उनके विदेशी चंदा पाने वाले एफसीआरए खाते खोले।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने यह निर्देश दिया है। कुछ एनजीओ ने अदालत में शिकायत की गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बावजूद एसबीआई विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत खाते खोलने में देरी कर रहा है।

अदालत से कहा गया कि बैंक समय पर एफसीआरए खाते चालू नहीं कर रहा है जबकि उसे जरूरी मंजूरी प्रमाणपत्र सौंपे जा चुके हैं और इससे विदेशी योगदान हासिल करने में देरी हो रही है।

अदालत से एसबीआई से कहा, "आप इसके लिये कई दिनों का इंतजार क्यों कर रहे हैं?" और उसे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भविष्य में गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के 10 दिन के भीतर एफसीआरए खाते चालू हो जाने चाहिये।

इसी बीच गृह मंत्रालय की तरफ से पेश केंद्र सरकार के स्थायी वकील मनीष मोहन ने अदालत से कहा कि मंत्रालय ने एनजीओ के लिए एफसीआरए खाते खोलने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ा दी है।

संशोधित एफसीआरए के तहत एफसीआरए खाते केवल एसबीआई में खोले जाएंगे जबकि पहले इस तरह के खाते किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में खोले जा सकते थे।

संशोधित कानून के मुताबिक इस तरह के खाते खोलने के लिये समयसीमा एक अप्रैल 2021 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर