लाइव न्यूज़ :

startups dukaan: एआई से खतरा, इस कंपनी ने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर किया, चैटबोट को तैनात किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 18:15 IST

startups dukaan: स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमित शाह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुनाफा कमाने को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों की जगह एआई चैटबोट की सेवाएं लेने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित चैटबोट को तैनात किया है।मुश्किल फैसला बताने के साथ ही कहा कि ऐसा करना निहायत जरूरी था। घटने और समाधान में लगने वाले समय को भी दो घंटे से कम होकर तीन मिनट हो जाने का दावा किया है।

startups dukaan: ई-कॉमर्स क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी ‘दुकान’ ने अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित चैटबोट को तैनात किया है।

स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमित शाह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुनाफा कमाने को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों की जगह एआई चैटबोट की सेवाएं लेने का फैसला किया गया है। शाह ने ट्वीट में कहा, ‘‘हमें इस चैटबोट एआई की वजह से अपने सपोर्ट टीम के 90 प्रतिशत सदस्यों की छंटनी करनी पड़ी है।’’

उन्होंने इसे एक मुश्किल फैसला बताने के साथ ही कहा कि ऐसा करना निहायत जरूरी था। इसके साथ ही शाह ने चैटबोट के आने से सपोर्ट सेवाओं की लागत 85 प्रतिशत तक घटने और समाधान में लगने वाले समय को भी दो घंटे से कम होकर तीन मिनट हो जाने का दावा किया है।

सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर दुकान के 90 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की कई लोगों ने तीखी आलोचना करते हुए इसे असंवेदनशील कदम बताया है। हालांकि, शाह ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की हालत को देखते हुए स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनने के बजाय मुनाफा कमाने को प्राथमिकता दे रहे हैं और हम भी ऐसा ही कर रहे हैं।’’

उन्होंने निकाले गए कर्मचारियों को मिले मुआवजे के बारे में एक उपयोगकर्ता के सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा,‘‘मदद के बारे में जब लिंक्डइन पर पोस्ट करूंगा तब देख लेना मेरा पोस्ट। यहां ट्विटर पर लोग मुनाफा देखते हैं सहानुभूति नहीं।’’

टॅग्स :Startup Indiaदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?