लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप कंपनी विनी को मार्च 2022 तक राजस्व दोगुना बढ़कर 150 करोड़ रुपये होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर ऑनलाइन उपहार सुविधा उपलब्ध कराने और केक, बिस्कुट जैसे उत्पादों के लिए दुकान चलाने वाली स्टार्टअप कंपनी विनी को चालू वित्त वर्ष 2021-22 में आय दोगुना से अधिक बढ़कर 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

कंपनी की बेकरी फ्रेंचाजी दुकानों की संख्या पिछले महीने 150 को पार कर गयी। कंपनी की 40 देशों में ऑनलाइन मौजूदगी है और अब उसकी अगले वित्त वर्ष से ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम एशिया में खुदरा दुकानें स्थापित करने की योजना है।

विन्नी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा, “वर्तमान में ऑनलाइन कारोबार हमारी कुल बिक्री में लगभग 80-90 प्रतिशत का योगदान देता है। हमने वित्त वर्ष 2020-21 में 65 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। अब हम इसे ऑफलाइन उपस्थिति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं और चालू वित्त वर्ष के हम 150 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने खुदरा क्षेत्र में प्रवेश करने का निर्णय तब किया जब देश महामारी के प्रभाव में था और इसे एक जोखिम माना जाता था।

मिश्रा ने कहा, “...हमने 18 महीनों के भीतर, बारामूला से कोयंबटूर तक 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में अखिल भारतीय स्तर पर विनी की मौजूदगी का विस्तार करने में सक्षम हुए हैं। हमने लगभग हर बड़े, छोटे शहरों और कस्बों में काम शुरू किया है।”

वर्ष 2012 में शुरू हुई यह स्टार्टअप कंपनी भारत के करीब 650 शहरों और कस्बों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी 2025 तक वैश्विक स्तर पर 5,000 दुकानें खोलने की योजना है....इसके अलावा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हम प्रौद्योगिकी खासकर कृत्रिम मेधा (एआई) में भी निवेश बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना