लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिये डैशबोर्ड की शुरूआत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) और सीईईडब्ल्यू की सेंटर फॉर एनर्जी फाइनेंस (काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर -सीईएफ) ने बुधवार को भारत नवीकरणीय डैशबोर्ड की शुरूआत की।

यहां जारी एक बयान के अनुसार यह डैशबोर्ड भारत की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी देगाा।

डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना नीति निर्माताओं, कंपनियों, कर्जदाताओं और लोगों के लिये मुफ्त में उपलब्ध होगी।

बयान के अनुसार इसकी शुरूआत सीईए के सदस्य (योजना) संदेश कुमार शर्मा ने की।

डैशबोर्ड को शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन सहायता उपलब्ध करा रहा है। इसमें भारत में स्थापित 93,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के लिये राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन के आंकड़े दैनिक आधार पर उपलब्ध होंगे। यह संयंत्र के स्तर पर भी आंकड़ों को एकत्रित करेगा।

अबतक, इस प्रकार के आंकड़े के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और ये आसानी से उपलब्ध नहीं होते थे।

भारत नवीकरणीय ऊर्जा डैशबोर्ड स्वचालित रूप से दैनिक आधार पर नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का आंकड़ा देकर उक्त चुनौती का समाधान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार