लाइव न्यूज़ :

स्टार इंडिया ने कोरोना संक्रमण से जंग में 50 करोड़ देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई वॉल्ट डिज़नी कंपनी और स्टार इंडिया ने बुधवार को भारत के कोरोना संक्रमण से निपटने के राहत प्रयासों का समर्थन के लिये 50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्तीय सहायता का उपयोग राहत प्रयासों में मदद करने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल उपकरणों की खरीद के लिए किया जाएगा। जिसमें ऑक्सीजन कंसन्टेटर, वेंटिलेटर और विभ्भिन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना शामिल होगा।

स्टार इंडिया कंपनी के अध्यक्ष के माधवन ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में वॉल्ट डिज़नी कंपनी और स्टार इंडिया भारत के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम कोरोना संक्रमण के खिलाफ राहत प्रयासों में सहायता करने के लिए 50 करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं। समय की आवश्यकता जीवन को बचाने के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आपूर्ति और उपकरण प्रदान करना है।’’

कंपनी ने कहा कि वह इसके अलावा डिज़नी कर्मचारी उपहार कार्यक्रम के माध्यम से राहत प्रयासोंका समर्थन तथा धर्मार्थ संगठनों को दान जारी रखेगी। कंपनी ने इससे पहले वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 28 करोड़ रुपये भी दान किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव