लाइव न्यूज़ :

स्टार हेल्थ के शेयर छूट के साथ सूचीबद्ध हुए, शुरुआती कारोबार में छह प्रतिशत गिरे

By भाषा | Updated: December 10, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लि. शेयर बाजार में शुक्रवार को छूट के साथ सूचीबद्ध हुई और उसके शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 900 रुपये की कीमत पर बेचे गए कंपनी के शेयर बीएसई पर 848.80 रुपये पर खुले, जो 5.69 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

वहीं एनएसई पर शुरुआती कारोबार में, शेयर 845 रुपये पर खुले, जो 900 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 48,850.32 करोड़ रुपये रहा।

स्टार हेल्थ एक प्रमुख निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है जिसपर वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के एक समूह का मालिकाना हक है। दो दिसंबर को बंद हुए आईपीओ के आखिरी दिन इसे 79 प्रतिशत अभिदान मिला था।

आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल थी और मूल्य दायरा 870-900 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट