लाइव न्यूज़ :

एसएसईएल का सौर परियोजना के लिए जर्मनी की कंपनी के साथ समझौता

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर शिरडी साई इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (एसएसईएल) ने 4,000 मेगावाट की सौर परियोजना की स्थापना को लेकर जर्मनी की इंजीनियरिंग सेवा कंपनी विरिडिस.आईक्यू जीएमबीएच के साथ एक समझौता किया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत 4,000 मेगावाट विनिर्माण क्षमता स्थापित करने के लिए एसएसईएल को एक आशय पत्र जारी किया हुआ है।

एसएसईएल ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने पॉली-सिलिकॉन, इनगॉट-वेफर, सेल और मॉड्यूल के लिए की 4,000 मेगावाट क्षमता की निर्माण इकाई की स्थापना में सहायता के लिए विरिडिस.आईक्यू जीएमबीएच के साथ एक समझौता किया है।

एसएसईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शरत चंद्र ने कहा कि विरिडिस.आईक्यू जीएमबीएच के साथ जुड़ने से कंपनी को पीवी मूल्य श्रृंखला में भारत की सबसे बड़ी उत्पादन इकाई में से एक स्थापित करने में मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार