लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट की मालवाहक इकाई ने बीजिंग से 3,100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की दुलाई की

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई बजट विमान सेवा स्पाइसजेट की मालवाहक इकाई स्पाइस एक्सप्रेस ने बुधवार को भारत के लिए बीजिंग से 3,100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर यंत्रों की खेप के साथ उड़ानें भरी।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार इस काम में उसके दो विशाल विमान - बी767 और ए330 लगाए गए। पहली खेप नयी दिल्ली में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंची जबकि दूसरी खेप दोपहर में आने वाली थी।

एयरलाइन पिछले दो हफ्ते में अमेरिकी, हांगकांग, सिंगापुर और चीन से 9,950 से ज्यादा ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की ढुलाई कर चुकी है।

स्पाइसजेट के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने हाल में कहा था कि उनकी कंपनी का आने वाले दिनों में दुनिया भर से करीब 20,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की ढुलाई करने का लक्ष्य है ताकि देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी के संकट से निपटा जा सके।

स्पाइसहेल्थ और दूसरे संगठनों ने इन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए ऑर्डर दिए थे।

स्पाइसएक्सप्रेस के बेड़े में 19 मालवाहक विमान है। इसके कार्गो सेवा नेटवर्क में 63 घरेलू और 50 अंतराष्ट्रीय शहर जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव