लाइव न्यूज़ :

साउथ इंडिया बैंक का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 6.79 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई साउथ इंडिया बैंक (एसआईबी) ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ ₨6.79 करोड़ रुपये रहा।

निजी क्षेत्र के इस बैंक को पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 143.69 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बैंक ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 91.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

एसआईबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 10.4 प्रतिशत गिरकर 2,098.25 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,341.88 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा 31 मार्च 2021 तक गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) के 6.97 प्रतिशत तक बढ़ने के साथ बैंक की संपत्ति स्थिति बिगड़ती दिखाई दे रही है। पिछली वर्ष की इसी अवधि में बैंक का एनपीए 4.98 फीसदी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर