लाइव न्यूज़ :

सोनावाल ने पोत परिवहन मंत्रालय की मौजूदा परियोजना का जायजा लिया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई नव नियुक्त पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने रविवार को एक बैठक में मंत्रालय के तहत चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

सर्बानंद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों द्वारा किए गए सभी अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी नयी टीम के साथ गंभीर प्रयास करेंगे कि सभी निर्धारित लक्ष्य बिना किसी देरी के हासिल किए जाएं।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव संजीव रंजन और अतिरिक्त सचिव विक्रम सिंह ने परिवहन भवन में स्थित मंत्रालय के कार्यालय पहुंचने पर सोनोवाल की अगवानी की।

सोनोवाल पूर्व में दो बार लोकसभा के लिए चुने गए और असम के मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने 2014 से 2016 तक मोदी सरकार में केंद्रीय खेल और कौशल विकास मंत्री के रूप में काम किया था।

सोनोवाल ने पोत परिवहन मंत्री के तौर पर मनसुख मंडाविया की जगह ली है जिन्होंने देश के नए स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट