लाइव न्यूज़ :

सोनालिका ट्रैक्टर ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ‘टाइगर’ पेश किया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:14 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर सोनालिका ट्रैक्टर ने बुधवार को देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ‘टाइगर’ पेश किया, जो 25.5 किलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी संचालन लागत बहुत कम है।

इस ट्रैक्टर की शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। कंपनी ने अपने ई-ट्रैक्टर की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह ई-ट्रैक्टर 24.93 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है और दो टन की ट्रॉली के साथ चलते हुए आठ घंटे का बैटरी बैकअप देता है।

सोनालिका इसके साथ एक फास्ट चार्जिंग प्रणाली भी दे रही है, जिसकी मदद से इसे केवल चार घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि टाइगर इलेक्ट्रिक से भारतीय किसानों की पैदावार बढ़ने के साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि टाइगर इलेक्ट्रिक के पास वही वैश्विक तकनीक है, जो यूरोपीय और अमेरिकी किसानों को मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार