लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियमों के नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंतित हैं कुछ राज्य

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून कुछ राज्यों ने केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित नए ई-कॉमर्स नियमों को लेकर चिंता जताई है। इनमें ज्यादातर गैर-भाजपा शासित राज्य है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गलत तथ्यों की जानकारी देकर अपने उत्पाद बेचने तथा धोखाधड़ी के तरीके से छूट पर अंकुश लगाने के लिए इन नियमों का प्रस्ताव किया है।

प्रस्तावित नियमों पर आपत्ति जताने वाले राज्यों का कहना है कि इससे रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। साथ ही इससे हाल के वर्षों में विभिन्न मंचों द्वारा एमएसएमई को पहुंच उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

इन राज्यों सरकारों की योजना प्रस्तावित नियमों में मजबूत रक्षोपाय उपायों का सुझाव देने की है, जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में किसी बदलाव से उनकी आर्थिक वृद्धि और राजस्व संग्रहण प्रभावित नहीं होगा।

सूत्रों ने कहा कि इसके साथ यह भी ध्यान रखा जाएगा कि उनके सुझाव प्रस्तावित नियमों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण ढांचे को बेहतर करने के रास्ते में किसी तरह बाधक नहीं बनें।

इन अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह संवेदनशील मामला है और इससे सावधानी से निपटने की जरूरत है, क्योंकि उपभोक्ता हितों के संरक्षण के साथ रोजगार, एसएमएसई तथा स्वरोजगार में लगे लोगों का बचाव भी बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने कहा कि नियमों के मसौदे पर औपचारिक सुझाव केंद्र को सौंपे जाएंगे। केंद्र ने इस मुद्दे पर छह जुलाई तक टिप्पणियां मांगी हैं।

ई-कॉमर्स कंपनियों में निवेश करने वाले विदेशी और घरेलू निवेशकों तथा अन्य कारोबारी इकाइयों ने भी प्रस्तावित नियमों को लेकर आशंका जताई है। विशेष रूप से ई-कॉमर्स कंपनियों में निवेश करने वाले निवेश ‘फॉल-बैक लायबिलिटी’, फ्लैश सेल्स या भारी रियायत तथा डाटा शेयरिंग के बारे में नियमों को लेकर आंशकित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर