लाइव न्यूज़ :

सौर बिजली दर अब तक के न्यूनतम स्तर 1.99 रुपये प्रति यूनिट पर

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) की पिछले सप्ताह 500 मेगावाट सौर क्षमता की नीलामी में बिजली दर अब तक के न्यूनतम स्तर 1.99 रुपये प्रति यूनिट पर आ गयी।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ जीयूवीएनएल की पिछले सप्ताह 500 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं की नीलामी में सौर बिजली दर अब तक के न्यूनतम स्तर 1.99 रुपये प्रति यूनिट पर आ गयी।’’

उसने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी (200 मेगावाट), टोरेन्ट पावर (100 मेगावाट), सऊदी अरब की कंपनी अल जोमाह एनर्जी एंड वाटर कंपनी (80 मेगावाट) और आदित्य बिड़ला रिन्यूबल (120 मेगावाट) ने सबसे कम 1.99 रुपये प्रति यूनिट शुल्क की बोली लगायी हैं।

इससे पहले, पिछले महीने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की 1,070 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं की नीलामी में सौर बिजली की दर 2 रुपये प्रति यूनिट तक चली गयी थी।

सेबी की नीलामी में अल जोमाह एनर्जी एंड वाटर कंपनी और सेम्बकार्प एनर्जी इंडिया की इकाई ग्रीन इंफ्रा विंड एनर्जी लि. सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनियों के रूप में उभरी। दोनों ने क्रमश: 200 मेगावाट और 400 मेगावाट क्षमता के लिये 2 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगायी थी।

इसी नीलामी में एनटीपीसी ने 600 मेगावाट क्षमता की परियोजना के लिये 2.01 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगायी थी।

हालांकि एनटीपीसी को 600 मेगावाट के बजाए 470 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं ही मिली क्योंकि नीलामी में दूसरी सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी थी।

उल्लेखनीय है कि इस साल जुलाई में सेकी की 2,000 मेगावाट क्षमता की नीलामी में सौर बिजली दर 2.36 रुपये प्रति यूनिट तक चली गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...