लाइव न्यूज़ :

Social networking platform X: भारत में सदस्यता शुल्क 48 प्रतिशत घटाकर 470 रुपये किया, प्रीमियम ग्राहक शुल्क 427 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 22:35 IST

Social networking platform X: कंपनी ने मोबाइल ऐप के लिए ‘प्रीमियम’ खाता का सदस्यता शुल्क मासिक आधार पर 900 रुपये से लगभग 48 प्रतिशत घटाकर लगभग 470 रुपये कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों को उनके नाम या आईडी के बगल में एक ‘चेकमार्क’ मिलता है।243.75 रुपये से 30 प्रतिशत घटाकर 170 रुपये कर दिया है।26 प्रतिशत कम 2,570 रुपये पर दिया जा रहा है जो पहले 3,470 रुपये था।

Social networking platform X: सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ ने भारत में खाता धारकों के लिए सदस्यता शुल्क को 48 प्रतिशत तक घटा दिया है। इसके पोर्टल पर यह जानकारी दी गई है। एलन मस्क की अगुवाई वाली सोशल मीडिया कंपनी ने मोबाइल ऐप के लिए ‘प्रीमियम’ खाता का सदस्यता शुल्क मासिक आधार पर 900 रुपये से लगभग 48 प्रतिशत घटाकर लगभग 470 रुपये कर दिया है।

‘एक्स’ में ‘प्रीमियम’ और ‘प्रीमियम-प्लस’ सेवा के ग्राहकों को उनके नाम या आईडी के बगल में एक ‘चेकमार्क’ मिलता है। इसी तरह, ‘एक्स’ ने वेबसाइट खातों के लिए प्रीमियम ग्राहक शुल्क 650 रुपये से लगभग 34 प्रतिशत घटाकर 427 रुपये कर दिया है। कंपनी ने अपने हैंडल पर सामान्य ग्राहक के लिए मासिक शुल्क को 243.75 रुपये से 30 प्रतिशत घटाकर 170 रुपये कर दिया है।

सामान्य खाते का वार्षिक सदस्यता शुल्क लगभग 34 प्रतिशत घटाकर 1,700 रुपये कर दिया गया है जो पहले 2,590.48 रुपये था। इसी तरह ‘प्रीमियम प्लस’ सदस्यता का मोबाइल संस्करण उपयोगकर्ताओं को करीब 26 प्रतिशत कम 2,570 रुपये पर दिया जा रहा है जो पहले 3,470 रुपये था।

टॅग्स :सोशल मीडियाएलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट