लाइव न्यूज़ :

राज्यों को अब तक रेमडेसिविर की 98.87 लाख दवा शीशियां उपलब्ध कराई गईं: गौंडा

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई सरकार ने अब तक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर की 98.87 लाख शीशियां आवंटित की हैं। केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौडा ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 23 मई से लेकर 30 मई की अवधि के लिये राज्यों को इस इंजेक्शन की 22.17 लाख शीशियां आवंटित की गई हैं।

गौडा ने ट्वीट किया, ‘‘सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को 23 से 30 मई के लिये रेमडेसिविर की अतिरिक्त 22.17 लाख शीशियां आवंटित की गईं। इससे पहले सभी राज्यों को 23 मई तक इस दवा की 76.70 लाख शीशियां उपलब्ध कराई गई इस प्रकार अब तक देशभर में रेमडेसिविर की कुल मिलाकर 98.87 लाख दवा की शीशियां आवंटित कर दी गई हैं।’’

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग कई गुणा बढ़ गई है। सरकार पहले ही रेमडेसिविर, इसके कच्चे माल और दूसरी सामग्री के आयात पर सीमा शुल्क को समाप्त कर चुकी है। यह कदम देश में इसकी उपलब्धता बढ़ाने और लागत को कम रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने इस इंजेक्शन के देश से निर्यात पर भी 11 अप्रैल को रोक लगा दी थी। सरकार के हस्तक्षेप के बाद कई दवा कंपनियों ने भी इस दवा का दाम कम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट