लाइव न्यूज़ :

भारत में स्नैपचैट के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 10 करोड़ के पार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर फोटो-मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट ने बुधवार को कहा कि देश में उसका मासिक उपयोगकर्ता आधार 10 करोड़ तक पहुंच गया है। कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय सृजनकर्ताओं के समुदाय को अधिक संसाधन मुहैया कराने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखेगी।

स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप इंक ने वर्चुअल तरीके से 'स्नैप इन इंडिया' के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्नैप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान स्पीगल ने भारत में मासिक रूप से स्नैपचैट के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 10 करोड़ तक पहुंचने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारतीय समुदाय के लिए स्नैपचैट के अनुभव को स्थानीय बनाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है। हमने सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक सामग्री को जोड़ा है, अत्यधिक सक्रिय और रचनात्मक स्थानीय समुदाय विकसित किया है, और स्थानीय उत्पादों, विपणन पहल और भाषा सहयोग में निवेश किया है।’’

स्पीगल ने उल्लेख किया कि भारतीय ‘स्नैपचैटर्स’ के लिए एक स्थानीय अनुभव लाने के इन प्रयासों ने कंपनी को मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद की है।

स्नैपचैट ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा कर सकते हैं। इसमें तस्वीरों को सुंदर बनाने के लिए फिल्टर और लेंस की सुविधा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार