लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने अमेठी में स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कपड़ा और महिला तथा बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्रामीण सुमदाय के लिये साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिये स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसमें आयुष से जुड़े ढांचागत सुविधाओं का उपयोग किया गया है।

फिलहाल इन सुविधाओं की शुरूआत अमेठी के 13 प्रखंड में की गयी है।

सीएससी ई-गवर्नेन्स इंडिया लि. ने एक बयान में कहा कि पोषण अभियान के लिये अयूर संजीवनी केंद्र आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धतियों में टेलीमेडिसिन के जरिये परामर्श सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसे धीरे-धीरे देश के 6,000 विकास प्रखंडों में शुरू किया जाएगा।

पहला 13 अयूर संजीवनी केंद्र अमेठी जिले के 13 विकास प्रखंडों में स्थापित किये गये हैं।

ईरानी ने एक बयान में कहा, ‘‘सीएससी के जरिये हम देश के हर प्रखंड में पहुंच सकेंगे और आयुष गतिविधियों के उपयोग के जरिये महिलाओं तथा बच्चों के लिये बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देंगे। इससे हमें खासकर गांवों में पोषण अभियान में भी मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि सीएससी इसे बढ़ावा देने के लिये ग्रामीण गांवों के उद्यमियों की मदद लेगा। साथ ही इन सुविधाओं के बारे में स्थानीय बाजारों, हाट और मीडिया के माध्यम से प्रार-प्रसार किया जाएगा।

बयान के अनुसार इन केंद्रों के जरिये योग और ध्यान को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उसे दूर करने के लिये उपाय किये जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के लिये मां का दूध और पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार