लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में स्मार्टफोन विनिर्माण इकाई ने विरोध के बाद कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:05 IST

Open in App

चेन्नई, 22 दिसंबर तमिलनाडु में स्मार्टफोन के इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जे बनाने वाली एक इकाई में कुछ महिला कर्मियों के विरोध प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को रविवार तक की सवैतनिक छुट्टी दे दी है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्मार्टफोन निर्माण इकाई में कुछ महिला श्रमिकों ने दरअसल 18 दिसंबर को कंपनी आवास पर प्रदान किये गये खाने में विषाक्त भोजन की शिकायत के बाद विरोध प्रदर्शन किया था।

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने श्रीपेरंबुदूर में स्थित अपने कारखाने में 'चरणबद्ध तरीके से' उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है।

कंपनी में बड़ी संख्या में काम करने वाली महिला श्रमिकों के शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने से व्यस्त रहने वाले चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि प्रबंधन, कर्मचारियों और सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में यह निर्णय किया गया कि इस रविवार तक उनके लिए ‘वेतन के साथ अवकाश' घोषित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार