लाइव न्यूज़ :

विदेशों की नरमी से सोयाबीन, सोयाबीन डीगम में गिरावट, अन्य तेलों के भाव पूर्ववत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तिलहन और सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट दर्ज हुई जबकि सामान्य कारोबार के बीच अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को मलेशिया, शिकागो एक्सचेंज में एक-एक प्रतिशत की गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार में सोयाबीन का भाव पहले से ही नीचे चला रखा है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश इत्यादि स्थानों पर मंडियों में सोयाबीन फसल आने के समय वायदा कारोबार में भाव तोड़ना एक सहज घटना नहीं है। वायदा कारोबारियों की सट्टेबाजी का असर उत्पादक किसानों पर पड़ता है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि सोयाबीन की कम फसल होने की संभावनाओं के बावजूद वायदा कारोबार में भाव नीचे है। उन्होंने कहा कि इस कदम का एक मकसद आयातकों को नुकसान पहुंचाना हो सकता है। आयात पहले से ही बेपड़ता चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सोमवार को नाफेड को 1,500 टन सरसों की बिक्री के लिए 5,562 रुपये क्विन्टल की बोली मिली थी जिसमें से 650 टन सरसों की बिक्री की गई जबकि 850 टन के लिए बोली निरस्त कर दी गई। इसी प्रकार हरियाणा के हांसी में 8,530 टन सरसों की बिक्री के लिए 5,451 रुपये क्विन्टल की बोली आई थी जिसे नाफेड ने निरस्त कर दिया। मंगलवार को सरसों बिक्री के लिए ऊपरी बोली 5,426 रुपये क्विन्टल की मिली।

सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार में तेल कीमतों के टूटने का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिये। उपभोक्ताओं को जो सरसों तेल पहले 130 रुपये लीटर मिलता था वह अब 135 रुपये लीटर मिल रहा है । वायदा कारोबार में 15-20 दिन पहले जिस सरसों का भाव 6,250-6,300 रुपये क्विन्टल था वह अब जयपुर के एनसीडीईएक्स एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध का भाव लगभग 10 प्रतिशत टूटकर 5,615 रुपये क्विन्टल रह गया है। इसके मुताबिक उपभोक्ताओं को यह तेल 110-115 रुपये लीटर मिलना चाहिये। यही स्थिति सोयाबीन तेल में है। वायदा कारोबार में भाव नीचे रहने के बावजूद खुदरा बाजार में दाम नीचे नहीं बोले जा रहे हैं।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,125 - 6,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,385- 5,435 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,100 - 2,160 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,855 - 2,005 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,975 - 2,085 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,250 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,500 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,600 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,350 - 4,400 लूज में 4,235 -- 4,285 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?