लाइव न्यूज़ :

सतत वृद्धि के लिये कौशल, लोकतंत्र प्रमुख तत्व : झुनझुनवाला

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:06 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने शुक्रवार को कहा कि कौशल और लोकतंत्र सतत वृद्धि के लिये मुख्य तत्व हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय बाजार को लेकर काफी आशान्वित हैं।

झुनझुनवाला ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021' में कहा, ‘‘यदि आप इतिहास की पड़ताल करें, तो पाएंगे कि लोकतंत्र लोगों को सोचने और कार्य करने के लिए मजबूर करता है। इसलिए, कौशल और लोकतंत्र सतत विकास के मुख्य चालक हैं।’’

बाजार को लेकर उन्होंने कहा कि वह स्वाभाविक रूप से आशावान हैं और भारत आर्थिक रूप से एक ऐसे चरण में पहुंच रहा है जो उसे पहले कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैं कहता था कि हमारा समय आएगा, लेकिन अब मैं कह रहा हूं कि हमारा समय पहले ही आ चुका है... अभी और भी बहुत सारी बचत आने वाली हैं... इसलिए, मैं बहुत आशावादी हूं...।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर झुनझुनवाला ने ज्यादा कुछ बताए बिना कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ने वाली है।’’

विमानन क्षेत्र में उनके प्रवेश के बारे में पूछे जाने पर झुनझुनवाला ने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते लेकिन वह किसी भी नतीजे के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या होता है। अगर यह सफल हो जाता है, तो मैं आपको इसके बारे में बताऊंगा और अगर यह विफल हो जाता है, तो मैं बस इतना कहूंगा कि मैंने इसके बारे में कुछ ज्यादा नहीं किया। मैं सोच-समझकर जोखिम ले रहा हूं ... मैं आशान्वित हूं और विफलता के लिए तैयार हूं।’’

विनिवेश के बारे में उन्होंने कहा कि मार्च 2022 तक करीब 10-12 कंपनियों के विनिवेश की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘बीपीसीएल, एलआईसी, कंटेनर कॉर्पोरेशन, शिपिंग कॉर्पोरेशन और कुछ अन्य... मुझे लगता है कि अब से लेकर 31 मार्च, 2022 के बीच एलआईसी सहित 10-12 कंपनियों के विनिवेश होंगे, जिसके बारे में सरकार बहुत गंभीर है।’’

झुनझुनवाला ने आगे कहा, ‘‘जोखिम चार अक्षर का शब्द है और जीवन का सार है। हम इसकी भविष्यवाणी कर सकते हैं लेकिन हम इसे नहीं जान सकते। केवल भविष्य ही हमें बताएगा कि यह क्या है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बहुत ही नपा-तुला जोखिम लेने वाला हूं। जब आप जोखिम लेते हैं, तो आपको इसके बारे में जागरूक होना चाहिए और अगर चीजें आपके खिलाफ जाती हैं, तो आप बिना किसी भावनात्मक क्षति या किसी भी वित्तीय क्षति के उस नुकसान को सहन करने में सक्षम होना चाहिए।’’

झुनझुनवाला ने कहा, ‘‘मैं बाजारों का अनुमान लगाना पसंद करता हूं। कभी-कभी मैं सही होता हूं और कभी-कभी मैं गलत होता हूं। जब मैं सही होता हूं, तो मैं उत्साहित महसूस करता हूं और जब मैं गलत होता हूं, तो मैं सीखता हूं ... मैं वैसी कोई गलती करने से नहीं डरता, जिसे मैं सह सकता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें