लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन को नेपाल में मिली 679 मेगावाट की अरूण जलविद्युत परियोजना एक उपलब्धि: आर के सिंह

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई बिजली मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली में सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन का नेपाल में 679 मेगावाट क्षमता की निचली अरूण जल विद्युत परियोजना हासिल करना एक ‘स्वागत योग्य उपलब्धि’ है।

यह नेपाल में दूसरी परियोजना है, जो एसजेवीएन को आबंटित की गयी है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन लि. को नेपाल में 679 मेगावाट क्षमता की निचली अरूण जल विद्युत परियोजना का आबंटन किया गया है। यह स्वागत योग्य उपलब्धि है। यह नेपाल में दूसरी परियोजना है, जो एसजेवीएन को आबंटित की गयी है। इससे पहले अरूण-3 जलविद्युत परियोजना (900 मेगावाट) का आबंटन एसजेवीएन को किया गया था।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि संभवत: पड़ोसी देशों की अन्य कंपनियों ने भी परियोजना में रूचि दिखायी थी लेकिन नेपाल ने भारतीय कंपनी सीपीएसयू (केंद्रीय लोक उपक्रम) को चुना। इसका कारण संभवत: अरूण 3 परियोजना में कंपनी का बेहतर प्रदर्शन है।

इससे पहले, रविवार को एसजेवीएन ने कहा था कि उसने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये हासिल परियोजना के विकास के लिये इनवेस्टमेंट बोर्ड ऑफ नेपाल (आईबीएन) के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किये।

परियोजना के विकास के लिये सहमति पत्र पर एसजेवीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा और आईबीएन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुशील भट्ट ने रविवार को दस्तखत किये।

एक अलग बयान में मंत्रालय ने कहा कि बिजली मंत्री के सक्रिय प्रयासों से कंपनी को यह परियोजना मिली। ‘‘सिंह ने सितंबर 2019 में नेपाल की यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री को निचली अरूण जलविद्युत परियोजना एसजेवीएन को आबंटित करने को लेकर पक्ष रखा था।’’

भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन की वर्तमान स्थापित क्षमता 2016.51 मेगावाट है और कंपनी ने 2040 तक 25000 मेगावाट क्षमता वाली कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?