लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन को बिहार में 1,000 करोड़ रुपये की 200 मेगावॉट की सौर बिजली परियोजना मिली

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की कि उसने बिहार में 200 मेगावॉट ग्रिड से जुड़ी सौर पीवी विद्युत परियोजना हासिल की है, जिसकी लागत 1,000 करोड़ रुपये है।

सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 13 अगस्त, 2021 को हुई ई-रिवर्स नीलामी के दौरान निर्माण, स्वामित्व और परिचालन (बीओओ) के आधार पर 200 मेगावॉट की 3.11 रुपये/यूनिट की उद्धृत क्षमता के लिए मुक्त प्रतिस्पर्धी शुल्क बोली प्रक्रिया के माध्यम से परियोजना हासिल की।

एसजेवीएन ने बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (बीआरईडीए) द्वारा आयोजित 200 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजना के लिए शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में तीन अन्य बोलीदाताओं के साथ हिस्सा लिया था।

शर्मा ने साथ ही बताया कि इस परियोजना के निर्माण और विकास की संभावित लागत 1,000 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें