लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी सीतारमण

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। वह इस बैठक में बैंकों के प्रदर्शन तथा कोविड-19 महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में उनकी (बैंकों) तरफ से हुई प्रगति की समीक्षा करेंगी।

सूत्रों ने कहा कि बैंकों से अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में तेजी लाने के लिए उत्पादक क्षेत्रों के लिए ऋण मंजूर करने की अपील की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, दो दिन की बैठक 17 नवंबर से शुरू होगी और इसमें विभिन्न क्षेत्रों की व्यापक समीक्षा तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान सहित सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

बैंकों के शीर्ष अधिकारियों के अलावा विभिन्न मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे और बैंकों के सामने प्रमुख मुद्दे रखेंगे तथा प्रक्रिया को सुगम बनाने के तरीके सुझाएंगे।

इसके अलावा वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाने वाली इस बैठक में बुनियादी ढांचा मंत्रालयों, कृषि और संबद्ध विभागों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना