लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने कर्नाटक को लंबित जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो जुलाई केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लंबित जीएसटी क्षतिपूर्ति के अलावा केंद्रीय योजना में कर्नाटक की हिस्सेदारी के तहत कोष जारी करने पर सहमति जतायी है। कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बोम्मई के अनुसार सीतारमण ने आश्वस्त किया है कि जीएसटी क्षतिपूर्ति के तहत शेष 11,800 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा केंद्र वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेकर जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में 18,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा।

केंद्रीय मंत्री दो दिन की यात्रा पर बंगलुरु में हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

बोम्मई ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की और उनके समक्ष अनुरोध को रखा। उसके बद सीतारमण ने केंद्रीय योजना के तहत अनुदान जारी करने का आश्वासन दिया।

बाद में एक बयान में गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने सीतारमण के साथ राज्य की आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?