लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के कारण श्रम बल की कमी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:30 IST

Open in App

सिंगापुर, 18 मई सिंगापुर को कोविड-19 से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों की वजह से मानव श्रम बल की कमी का सामना करना पड़ रहा है और वह पिछले साल देश से वापस गए प्रवासी कर्मियों के विकल्प की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर सके हैं।

सिंगापुर भारत, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और फिलीपीन के प्रवासी कर्मियों पर निर्भर है।

सिंगापुर के श्रम बल मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में दिसंबर 2020 में 10.23 लाख प्रवासी कर्मी काम कर रहे थे जो एक साल पहले के 14.3 लाख कर्मियों की संख्या से काफी कम है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के लोग विदेशों से होने वाले संक्रमण की संख्या कम करने के लिए सिंगापुर की सीमाएं "पूरी तरह से" बंद करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन "साथ ही व्यावसायिक इकाइयां काम करने वालों की कमी से निपटने के लिए और कर्मियों को देश में आने की मंजूरी देने की अपील कर रही हैं।"

इसमें कहा गया कि प्रवासी कर्मियों ने अपने अनुबंध खत्म कर अपने-अपने देश लौटने का विकल्प चुना। साथ ही पिछले साल देश से जाने वाले कर्मियों की संख्या देश में आने वाले कर्मियों की संख्या से ज्यादा हो गयी।

मंत्रालय ने कहा, "विदेश से आने वालों के मध्यम से संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के लिए सीमा प्रवेश पर पाबंदी के कारण हम सिंगापुर से वापस गए प्रवासी कार्यबल के विकल्प की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर पाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव