लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने की मांग की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 मार्च शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने पंजाब सरकार से एक अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू करने की शनिवार को मांग की। उनका कहना है कि इसकी खरीद में 10 दिन की देरी गेहूं उत्पादकों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा करेगी।

राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण गेहूं की खरीद का काम 10 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी।

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं- प्रेम सिंह चंदूमाजरा और दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि खरीद में देरी से उन किसानों को कठिनाई होगी, जिन्हें दस दिनों तक काटे गये फसल को खेतों में स्टॉक करके रखना होगा।

उन्होंने कहा कि यह खरीद के सत्र को आगे बढ़ाएगा और धान की फसल की बुवाई में देरी होगी।

एसएडी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर गेहूं खरीद सत्र में दस दिन की देरी करके केंद्र के हाथों में खेलने का भी आरोप लगाया।

चंदूमाजरा और चीमा ने कहा कि एसएडी ने शुक्रवार रात सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में अपनी कोर कमेटी की बैठक में फैसला किया कि पार्टी 30 मार्च को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर के साथ इस मुद्दे को उठाएगी और एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू किये जाने की मांग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट