लाइव न्यूज़ :

आनंद राठी वेल्थ के शेयर में पहले दिन छह प्रतिशत से अधिक का उछाल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वित्तीय सेवा समूह आनंद राठी की इकाई आनंद राठी वेल्थ लि. का शेयर मंलवार को सूचीबद्ध होने के पहले दिन निर्गम मूल्य 550 रुपये के मुकाबले छह प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई में 9.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 11.80 प्रतिशत उछलकर 614.95 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 6.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 583.50 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 9.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 6.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 585 रुपये पर बंद हुआ।

आनंद राठी वेल्थ लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 9.78 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने शेयर के लिये मूल्य दायरा 530-550 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

कंपनी वित्तीय सेवा उद्योग से जुड़ी है। इसके मुख्य कार्यों में म्यूचुअल फंड उत्पादों का वितरण और वित्तीय उत्पादों की बिक्री शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर