लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के डर ने शेयर बाजार का किया बुरा हाल, 10 मिनट में निवेशकों को 10 लाख करोड़ का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2021 10:55 IST

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को शुरुआती कारोबार में 10.47 लाख करोड़ रुपये गिरकर 253.56 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Open in App

मुबई: कोरोना के ओमाइक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों और ऐसे में वैश्विक स्तर पर करोबार में सुधार के लिए खतरे की आशंका का असर शेयर बाजार पर भी नजर आने लगा है। सोमवार को बाजार खुलने के साथ महज 10 मिनट में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में 10.47 लाख करोड़ रुपये गिरकर 253.56 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले सत्र में बाजार पूंजीकरण 264.03 लाख करोड़ रुपये था।

ओमाइक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक सुधार के लिए खतरे के कारण वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के अनुरूप बेंचमार्क सूचकांकों के दुर्घटनाग्रस्त होने से निवेशकों को खुलने के 10 मिनट के भीतर बाजार की संपत्ति में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,028.61 अंक या 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,983.13 पर था। 

इसी तरह निफ्टी 307.50 अंक या 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 16,677.70 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। 

सन फार्मा हरे निशान पर

शुरुआती कारोबार में केवल सन फार्मा हरे निशान में नजर आई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 889.40 अंक या 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 263.20 अंक या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,985.20 पर बंद हुआ था। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.45 प्रतिशत गिरकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीBSEओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित