लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: एशियाई बाजारों में सेंसेक्स, निफ्टी की बढ़त, शुरुआती कारोबार में आई तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 11:10 IST

Share Market Today: एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स सुबह 9:17 बजे 204.76 अंक बढ़कर 76,725.14 पर था, जबकि एनएसई निफाई50 64.15 अंक बढ़कर 23,269.50 पर कारोबार कर रहा था।

Open in App

Share Market Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282.35 अंक चढ़कर 76,802.73 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.7 अंक की बढ़त के साथ 23,292.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। टाटा मोटर्स, सन फार्मा, जोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,462.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीमुंबईबिजनेसshare bazarBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा