लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: बाजार खुलते ही निफ्टी, सेंसेक्स में गिरावट, जानिए वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 11:10 IST

Share Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Share Market Today: विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.18 अंक की बढ़त के साथ 80,834.43 अंक पर और एनएसई निफ्टी 21.85 अंक चढ़कर अंक 24,671.40 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में, दोनों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

सेंसेक्स 82.53 अंक फिसलकर 80,627.72 अंक पर और निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 24,620.55 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, सन फार्मास्युटिकल्स, टेक महिंद्रा, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बीईएल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 22.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,840.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?