लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सेंसेक्स की 10 बड़ी कंपनियों में से 8 कंपनियों का MCAP बढ़ा, जानिए कितना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 10:36 IST

Share Market Today: मार्केट कैप या बाजार पूंजीकरण, किसी कंपनी के कुल मूल्य को मापने का एक तरीका है, जो स्टॉक के बकाया शेयरों पर आधारित होता है

Open in App

Share Market Today: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,085.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.41 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा।

शीर्ष 10 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 44,933.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,99,208.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,599.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,88,623.68 करोड़ रुपये हो गया।

टीसीएस की बाजार हैसियत 9,063.31 करोड़ रुपये बढ़कर 13,04,121.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 5,140.15 करोड़ रुपये बढ़कर 9,52,768.61 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में 5,032.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,12,828.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 2,796.01 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,854.90 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,651.48 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,005.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में 1,868.94 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 5,54,715.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का मूल्यांकन 9,135.89 करोड़ रुपये घटकर 6,52,228.49 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,962.2 करोड़ रुपये घटकर 17,25,377.54 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सबिजनेसshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?