लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहरः शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2020 09:59 IST

Share market: चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2019 की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे भी धारणा प्रभावित हुई। सरकार दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े आज जारी करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के महामारी का रूप लेने की आशंका के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) को शेयर बाजार एक बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिर गया।

कोरोना वायरस के महामारी का रूप लेने की आशंका के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) को शेयर बाजार एक बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिर गया। वर्तमान में 38,686.68 पर पहुंच गया है। बता दें कि बीते दिन गुरुवार को लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा था। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 143 अंक और नीचे आ गया था। 

कारोबारियों ने कहा था कि घरेलू डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 465.69 अंक टूटने के बाद अंत में 143.30 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 39,745.66 अंक पर बंद हुआ था। 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.20 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 11,633.30 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई थी। एचसीएल टेक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी नुकसान रहा था। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर चढ़ गए थे। 

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2019 की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे भी धारणा प्रभावित हुई। सरकार दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े आज जारी करेगा। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जोरदार बिकवाली से भी खुदरा निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह एफपीआई ने शुद्ध रूप से 6,812.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। 

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान के निक्की में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई। वहीं चीन के शंघाई और हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में नीचे चल रहे थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 52.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया मामूली बढ़त के साथ 71.62 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सकोरोना वायरसनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित