लाइव न्यूज़ :

Share Market Live: शेयर बाजार बना रॉकेट, सेंसेक्स 428 के पार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 11:09 IST

Share Market Live: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़कर 81,951.99 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक मुनाफे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं।

Open in App

Share Market Live: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़कर 81,951.99 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक मुनाफे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। वहीं टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और बजाज फिनसर्व घाटे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?