लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने पर शेयर मार्केट में भारी गिरावट, 418 अंक लुढ़का सेंसेक्स

By भाषा | Updated: August 5, 2019 16:48 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.75 अंक या 1.23 प्रतिशत के नुकसान से 10,862.60 अंक पर बंद हुआ। सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने के लिए अलग विधेयक पेश किया।

Open in App

कमजोर वैश्विक रुख और कश्मीर के ताजा घटनाक्रम को देखते हुये सोमवार को सेंसेक्स 418 अंक टूटकर 36,699.84 अंक पर आ गया। बैंकिंग, वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया। बंबई शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 700 अंक तक नीचे चला गया था।

हालांकि, बाद में इसने कुछ नुकसान की कुछ भरपाई की और अंत में सेंसेक्स 418.38 अंक या 1.13 प्रतिशत के नुकसान से 36,699.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 36,416.79 अंक का निचला और 36,844.05 अंक के ऊंचे स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.75 अंक या 1.23 प्रतिशत के नुकसान से 10,862.60 अंक पर बंद हुआ। सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने के लिए अलग विधेयक पेश किया।

इस दौरान राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। वैश्विक मुद्रा बाजारों में उथलपुथल के बीच दोपहर के कारोबार में रुपया 90 पैसे के नुकसान से 70.50 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग में हैंगसेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट दर्ज हुई। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.74 प्रतिशत के नुकसान से 61.43 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम