लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 597 अंक और निफ्टी 181 अंक चढ़कर बंद हुए, शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 17:54 IST

Share Market: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को एचडीएफसी बैंक एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी आने से शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी बनी रही। इस दौरान सेंसेक्स 597 अंक और निफ्टी 181 अंक चढ़कर बंद हुए।

Open in App

Share Market: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को एचडीएफसी बैंक एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी आने से शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी बनी रही। इस दौरान सेंसेक्स 597 अंक और निफ्टी 181 अंक चढ़कर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 597.67 अंक यानी 0.74 प्रतिशत उछलकर 80,845.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 701.02 अंक बढ़कर 80,949.10 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 181.10 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 24,457.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स में करीब छह प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, आईटीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "सकारात्मक वैश्विक धारणा के बीच घरेलू सूचकांकों ने मजबूती का रुख कायम रखा।

निवेशक अब संभावित वृद्धि कारकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका मानना है कि कमजोर आर्थिक आंकड़े कंपनियों के लचर तिमाही नतीजों में पहले ही नजर आ चुके हैं।" भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के पहले बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। इसके अलावा धातु खंड के शेयर भी आयात शुल्क बढ़ने और चीन के अनुकूल विनिर्माण आंकड़ों की वजह से बढ़त में रहे। छोटी कंपनियों से संबंधित बीएसई स्मालकैप सूचकांक 1.03 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सूचकांक में 0.92 प्रतिशत की बढ़त रही।क्षेत्रवार सूचकांकों में सेवा खंड 2.13 प्रतिशत चढ़ा जबकि जनकेंद्रित सेवा खंड में 1.41 प्रतिशत और औद्योगिक खंड 1.36 प्रतिशत की बढ़त पर रहा। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में 2,740 शेयरों में तेजी रही जबकि 1,219 शेयर गिरावट पर रहे और 108 अन्य अपरिवर्तित बने रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के ज्यादातर प्रमुख बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 238.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,588.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत चढ़कर 72.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स 445.29 अंक चढ़कर 80,248.08 और निफ्टी 144.95 अंक बढ़कर 24,276.05 पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा