लाइव न्यूज़ :

शेयर ब्रोकर संगठन ने टी+1 निपटान प्रस्ताव को लेकर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:25 IST

Open in App

शेयर ब्रोकर के संगठन एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एनमी) ने टी-जमा एक निपटान प्रणाली को लेकर चिंता जताई है। उसने कहा कि इस प्रणाली के अमल में आने से भारत पूर्व-वित्तपोषित बाजार बन जायेगा। इससे वैश्विक संस्थागत निवेशकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।वर्तमान में, भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार का निपटान लेनदेन के बाद कामकाज के दो दिनों (टी+2) में किया जाता है।सेबी ने बाजार की तरलता बढ़ाने की खातिर प्रतिभूति बाजार में निपटान चक्र को टी+2 से टी+1 करने पर विचार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने पिछले साल शेयर बाजारों को पूंजी बाजार में कारोबारों के वास्तविक समय पर निपटान की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ने का प्रस्ताव किया था।देश भर के 900 से अधिक शेयर ब्रोकर के संगठन एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया ने 28 अगस्त को सेबी को लिखे अपने पत्र में टी+1 निपटान प्रणाली के कार्यान्वयन से संबंधित मुद्दों को लेकर चिंता जतायी है।इसमें कहा गया है कि नयी प्रणाली के लागू होने से दलालों के लिए कार्यशील पूंजी की आवश्यकता बढ़ेगी और बैंकों तथा डिपॉजिटरी प्रतिभागियों (डीपी) पर काम का बोझ बढ़ेगा।एनमी ने कहा कि नयी निपटान प्रणाली को लागू करने से पहले कई परिचालन और तकनीकी चुनौतियों को दूर करने की आवश्यकता होगी क्योंकि बाजार बुनियादी ढांचा संस्थानों (एमआईआई) के पास उपलब्ध बुनियादी ढांचा कुशलतापूर्वक पे-इन और पेआउट समय पर जारी करने और फाइलें भेजने के लिहाज से सक्षम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स