लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में सात दिन की तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स में मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:20 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में सात कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार को थम गया। बाजार के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर होने के बीच निवेशकों ने मुनाफा काटा जिससे सेंसेक्स करीब 50 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 62,245.43 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। हालांकि, अंत में यह 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 61,716.05 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत के नुकसान से 18,418.75 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान इसने 18,604.45 अंक के अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत टूट गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लाभ रहा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। हालांकि, उतार-चढ़ाव के बावजूद आईटी खंड का सूचकांक पूरे दिन मजबूत बना रहा।’’

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत बढ़कर 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

‘मिलाद-उन-नबी’ के मौके पर आज मुद्रा बाजार बंद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव