लाइव न्यूज़ :

Sensex Market Capitalization: 185186.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एलआईसी और इन्फोसिस की बल्ले-बल्ले, देखें सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2024 17:25 IST

Sensex Valued Companies Market Capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी 44,907.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,46,602.73 करोड़ रुपये हो गया।टीसीएस के मूल्यांकन में 30,826.1 करोड़ रुपये का उछाल आया।भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 8,62,211.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Sensex Valued Companies Market Capitalization:सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,186.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और इन्फोसिस रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 728.07 अंक या 0.90 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 44,907.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,46,602.73 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 35,665.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,80,062.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 35,363.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,28,042.62 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मूल्यांकन में 30,826.1 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 15,87,598.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 30,282.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,62,211.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,140.69 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,842.03 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 62,008.68 करोड़ रुपये घटकर 20,41,821.06 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 28,511.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,50,020.53 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 23,427.1 करोड़ रुपये घटकर 7,70,149.39 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,500.89 करोड़ रुपये घटकर 6,37,150.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित