लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 313 अंक चढ़ा, निफ्टी 14,700 अंक के पार

By भाषा | Updated: April 6, 2021 09:59 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद मजबूत हुआ। बाद में यह 313.14 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,472.46 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 99.80 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,737.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत के लाभ में था। एमएंडएम, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयर भी बढ़त में थे।

वहीं दूसरी ओर टाइटन का शेयर गिरावट में था।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 870.51 अंक या 1.74 प्रतिशत के नुकसान से 49,159.32 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 229.55 अंक या 1.54 प्रतिशत के नुकसान से 14,637.80 अंक रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में