लाइव न्यूज़ :

Sensex Today Stock Market LIVE Updates: निकासी और अमेरिकी मार्केट से बाजार बेहाल?, 156.72 अंक की गिरावट के साथ शुरू, निफ्टी 350 अंक गिरकर 23500 से नीचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 10:36 IST

Sensex Today Stock Market LIVE Updates: इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे। कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Sensex Today Stock Market LIVE Updates: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी बाजारों से कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 156.72 अंक की गिरावट के साथ 77,423.59 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 64.25 अंक फिसलकर 23,468.45 पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,849.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बावजूद रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने निम्नतम स्तर से उबरकर आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा में सुधार को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.42 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.46 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार गुरु नानक जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.68 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,849.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सअमेरिकानिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित