लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, फिर हुई गिरावट

By भाषा | Updated: May 20, 2021 10:33 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंकों से अधिक चढ़ गया, हालांकि बाद में नकारात्मक वैश्विक संकेतों और एक्सिस बैंक, टीसीएस तथा बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों के कमजोर पड़ने के चलते इसमें गिरावट आई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 53.09 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,849.55 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 48.45 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.70 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया में लाल निशान में कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 290.69 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,902.64 पर और निफ्टी 77.95 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 15,030.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 697.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 66.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट